हल्द्वानी, मई 31 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से प्रतिभावान तेज गेंदबाज़ों को तलाशने और उन्हें सही मंच प्रदान करने के लिए जीएनजी क्रिकेट मैदान में आयोजित मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रतियोगिता में 30 युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार व स्विंग का हुनर दिखाया। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के आनंद बिष्ट, नरेन्द्र अधिकारी, मनोज भट्ट, लीला कांडपाल, विजय आर्या और दिग्विजय कनवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम 2026 में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...