मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम 2026 में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
पिथौरागढ़, मई 31 -- पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम 2026 में खिलाडियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपनी प्रतिभा, दमखम और क्षमता का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की ओर से आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभाशाली क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम 2026 राज्य के सभी 13 जनपदों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 19 वर्ष से अधिक आयु के तेज गेंदबाजों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों के लिए शीघ्र ही उत्तराखंड स्तर पर विशेष प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.