मीडियम पेसर टेलेंट हंट 30 मई को
बागेश्वर, मई 23 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ बागेश्वर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए मीडियम पेसर टेलेंट हंट का आयोजन कर रहा है। यह क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन में प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित होगा। ऐसोसिएशन के सुरेश सिंह सोनियाल ने बताया कि जिले में 30 मई को मीडियम पेसर टेलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-19, अंडर-23 तथा सीनियर आयु वर्ग के मध्यम तेज गति के गेंदबाज प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान तेज गेंदबाजों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राज्य स्तर तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय अंडर-19 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.