संतकबीरनगर, मार्च 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर के मीडिएशन सेंटर में शनिवार को वैवाहिक विवाद के दौरान एक महिला ने छत से छलांग लगा दी। जिससे महिला घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। उसी बीच मौका देखकर पति फरार हो गया। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर तहसीलदार वर्मा और हेड कांस्टेबल दीपक राय मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाएं। घटना में महिला के दोनों पैर के घुटने के नीचे की हड्डी टूट गई।संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले के रहने वाले स्वर्गीय बुद्धु की तीसरे नंबर की 25 वर्षीय पुत्री हसीना खातून का निकाह 7 जून 2024 को बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के विशुनपुर टनटनवा निवासी हकीमुल्लाह के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.