रामपुर, मई 26 -- रामपुर। भीषण गर्मी के दृष्टिगत मंगलवार को रेडिको खेतान लिमिटेड की ओर से बरेली रोड स्थित फैक्ट्री के सामने मीठे शरबत की छबील लगाई गई। कंपनी के डायरेक्टर अमर सिंह ने राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाकर छबील का उद्घाटन किया। छबील में फैक्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी आते-जाते लोगों को ठंडा शर्बत पिलाते नजर आए। भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों ने ठंडे मीठे शर्बत का सेवन किया और फैक्ट्री के द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर आलोक कुमार अग्रवाल, राजेंद्र कुमार तिवारी, जी.बी. सिंह, विकास सक्सेना, अजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए लगाया छबील, बांटा ठंडा मीठा शरबत यह भी पढ़ें- शिक्षक शिक्षिकाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत यह भी पढ़ें- नवाबगंज में लगाया गया नि:शुल्क प्याऊ नवाबगंज।...