हापुड़, जून 27 -- जवाहर बाजार मोहल्ले स्थित शिव मंदिर पर जल सेवा एवं मीठे शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए विशेष रूप से जल सेवा शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल जल और मीठे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा भाव का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर सोनू सैनी, आदेश, सुरेंद्र कुमार, सिद्धू, रामावतार वर्मा, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग करते हुए आने-जाने वाले लोगों को शरबत एवं जल वितरित किया। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...