नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- मोतीचूर के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन क्या हाई प्रोटीन वाले लड्डू खाए हैं, जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी। शेफ भरत ने मोतीचूर जैसे दिखने वाले लड्डू की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे सिर्फ 3 चीजों से बनाया जा सकता है और इसे खाकर आपके मीठे की क्रेविंग कम होगी साथ ही प्रोटीन भी शरीर में पहुंच जाएगा। इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है, बस कुछ सिंपल स्टेप्स हैं, जिन्हें आपको सही से फॉलो करना होगा। तो चलिए आपको हाई प्रोटीन लड्डू की रेसिपी बताते हैं।लड्डू बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स 1 कप चना दाल 1 कप देसी घी (बनाने के लिए) 1 कप चीनी 4-5 इलायची 1 कप पानी लाल फूड कलर वैकल्पिक 1 बड़ा चम्मच मगज (खरबूजे के बीज)लड्डू बनाने की रेसिपी1. सबसे पहले आपको 1 कप चना दाल को रातभर भिगोकर रखना है और फिर सुबह उसका पानी हटा दें। इसे ग्राइं...