मीठापुर सब्जीमंडी फ्लाईओवर पर जुलाई से दौड़ेंगी गाड़ियां
पटना, मई 8 -- मीठापुर सब्जीमंडी के पास फ्लाईओवर निर्माण की रफ्तार ने गति पकड़ ली है। बिहार राज्य पुल निगम का लक्ष्य है कि जून तक यह बनकर तैयार हो जाए। जुलाई से इसपर आवागमन शुरू हो सकेगा। फ्लाईओवर निर्माण की रफ्तार कुछ दिनों पहले तक इसलिए धीमी थी, क्योंकि पुराना नाला जिससे फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हुआ था उसे बनाने से नगर निगम और बुडको ने हाथ खड़ा कर दिया था। इसके बाद इसका काम पुल निगम ने शुरू किया। महज एक महीने में पाइप को बदल क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त कर संप हाउस से जोड़ दिया गया। यह फ्लाईओवर निर्माण में बड़ी बाधा थी। नाला बनते ही फ्लाईओवर के काम ने गति पकड़ ली है। पुल निगम मीठापुर फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने के लिए 200 मीटर तक पुल का काम कर रहा है। नए सिरे से पुल बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: सदरुद्दीनचक चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.