मीठापुर में रेल ट्रैक किनारे चला अभियान, 26 गिरफ्तार
पटना, जून 7 -- मीठापुर में रेलवे लाइन के किनारे सब्जी बाजार में रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पटना जंक्शन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के नीचे संचालित मीठापुर सब्जी बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान से हड़कंप मचा गया। रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यह कार्रवाई की। दानापुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, मीठापुर बाजार में लंबे समय से रेलवे की भूमि पर अनधिकृत रूप से व्यवसाय संचालित किया जा रहा था। अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। अभियान के दौरान रेलवे भूमि पर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे 26 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.