पटना, मई 13 -- मीठापुर में नए दिगंबर जैन मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को शिलान्यास भोपाल से आए अनिल भैया के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत मंगलाचरण और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। जिसके बाद वैदिक और जैन विधि-विधान के अनुसार भूमि पूजन एवं शिलान्यास की सभी प्रक्रियाएं सम्पन्न करायी गयी। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय जैन कासलीवाल, सुनील जैन, कमल जैन, एमपी जैन सहित कई लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने नए मंदिर निर्माण को समाज की आस्था, संस्कृति एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय कासलीवाल ने कहा कि यह नया दिगम्बर जैन मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं होगा, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...