अंबेडकर नगर, मार्च 5 -- सद्दरपुर, संवाददाता। अलीगंज थाने की पुलिस ने एक दुकान से दो पड़वों का कटा हुआ एक कुंतल 70 किलो मांस बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उपजिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। अलीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुमताजगंज की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित अली मीट शाप के अंदर दो व्यक्ति अवैध रूप से पड़वों का वध कर उनके मांस की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने अली मीट शाप पर छापा मारा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। दुकान के अन्दर दो पड़वों का वध करके लगभग एक कुंतल 70 किलो मांस पड़ा हुआ था और दो पड़वों के सिर पैर आदि पड़े हुए थे। पुलिस ने नूरुलएन उर्फ भल्लू पुत्र मोहम्मद अली व रिजवान पुत्र शौकत अली निवासीगण मोहल्ला अलीगंज को चाकू व चापड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.