सहारनपुर, अगस्त 1 -- चिलकाना। श्रावण मास में क्षेत्र की मीट और शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष महाराज और अनुराग गर्ग ने ज्ञापन में मीट की दुकानों और शराब के ठेकों को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में मीट-मांस और शराब की दुकानें खुली रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। नितिन चौधरी, आयुष गुप्ता, शुभम, आर्यन, दीपांशु, लक्की, प्रिंस, रविंदर, विशांत और विशाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...