भभुआ, अप्रैल 13 -- गंदगी व मानक उल्लंघन पर 4 हजार वसूले, सुधार नहीं तो बंद होंगी दुकानें शीशे में मीट रखने और लाइसेंस लेने का निर्देश, दोबारा जांच की चेतावनी (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र की मीट मंडी स्थित मीट दुकानों पर सोमवार को नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई की। कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई जांच में पांच दुकानों में भारी अनियमितता मिली। इसके बाद संबंधित दुकानदारों पर कुल चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद दुकानदार मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। दुकानों के आसपास गंदगी फैली थी और मीट खुले में रखा गया था, जिस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। इससे ग्राहकों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ था। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों...