मेरठ, मई 6 -- मेरठ पुलिस ने भूमिया पुल से लेकर अंजुम पैलेस तक अवैध रूप से चलाई जा रही मीट की दुकानों और इनके बाहर अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। फूड सेफ्टी, नगर निगम और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और 45 दुकान मालिकों को नोटिस दिए गए। अवैध रूप से संचालित मीट मंडी को बंद कराया गया। इनके ऊपर अतिक्रमण, बिना लाइसेंस के दुकानें संचालित करने और फूड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी करने का आरोप है। इस अभियान को शहर के हर हिस्से में लगातार चलाने का आदेश दिया गया है। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय के निर्देश पर अवैध रूप से संचालिक मीट की दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ भूमिया पुल से लेकर अंजुम पैलेस तक मंगलवार शाम को अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना समेत कई थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.