अलीगढ़, अप्रैल 30 -- लोधा, हिन्दुस्तान संवाद। रोरावर थाना क्षेत्र के एक मीट फैक्ट्री में गुरुवार को काम करने को लेकर कर्मचारियों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। महफूज नगर निवासी समीना एक मीट फैक्ट्री में काम करती है। पुलिस के अनुसार साथी कर्मचारी ने समीना से टेबल उठाने के लिए कहा था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में समीना का बेटा व उसका दोस्त आ गया। तभी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें समीना के हाथ में चोट लग गई। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि काम करने को लेकर कर्मचारियों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में आपस में सुलह हो गय...