मीट फैक्ट्री प्रकरण में 96 घंटे बाद भी नहीं हो सके महिलाओं के बयान
अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के गांव ऊदला इलियासपुर स्थित मीट फैक्ट्री (अल हम्द एग्रो फूड प्रोडक्ट) में कार्यरत युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई है। पुलिस के फैक्ट्री व घटनास्थल पर पहुंचने के 96 घंटे बाद भी महिलाओं के बयान नहीं हो सके हैं। हालांकि इसे लेकर पुलिस की ओर से नोटिस भी भेजा जा चुका है। यह घटना बीते गुरुवार को रात 11 बजे को हुई थी। गांव ऊदला स्थित मीट फैक्ट्री में काम करने वाले लोग कंपनी की बस से लौट रहे थे। तब रास्ते में अजुआ, समीर, अलीमुद्दीन उर्फ गर्रा व रिजवान ने महिलाओं से बदतमीजी शुरू कर दी है। गांव के ही एक कर्मचारी शाहरुख व उनके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। बेल्टों व डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके विरोध में महिलाओं ने बन्नादेवी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.