बगहा, मई 22 -- चनपटिया। श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर चनपटिया में गुरुवार को विभागीय अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चनपटिया प्रखंड के गोपालपुर थाना अंतर्गत लौकरिया चौक स्थित शिवसागर राम की मीट दुकान से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।

छापेमारी दल की जानकारी छापेमारी दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चनपटिया लोकेश झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मझौलिया भीम कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नौतन सह प्रभारी बेतिया सदर विभेश कुमार सिंह, प्रयास संस्था के कन्हैया कुमार, चाइल्ड लाइन व ग्राम नियोजन केंद्र की टीम सहित गोपालपुर पुलिस टीम शामिल थे। अधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में लौकरिया चौक स्थित मीट की दुकान से दो बाल श्रमिक को धावा दल की टीम...