हरिद्वार, जून 21 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक लाइसेंसी मीट की दुकान पर छापा मारकर करीब 20 किलो मांस, पशु अवशेष और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका भाई मौके से भाग निकला। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलेमपुर स्थित एक मीट की दुकान पर अवैध रूप से पशु काटकर मांस बेचा जा रहा है। सूचना के बाद गोवंश संरक्षण स्क्वाड और पुलिस ने संयुक्त रूप से दुकान पर छापा मारकर दो लोगों में से एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी सरफराज निवासी सलेमपुर ने बताया कि फरार व्यक्ति उसका भाई गुलनवाज है। यह भी पढ़ें- मीट की दुकान में छापा मारकर मांस के आरोपी गिरफ्तार कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तलाशी के दौरान दुकान से करीब 20 किलो मांस, कटान के उपकरण और कांट...