मथुरा, दिसम्बर 4 -- सौंख रोड पर तीन दिन पूर्व मीट की दुकानों को जबरन बंद कराने के मामले में एसएसपी के आदेश पर 30-40 अज्ञात के खिलाफ थाना हाईवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि खारीकुंआ,भरतपुर गेट,कोतवाली निवासी शाहरुख की सौंख रोड पर चिकिन शॉप है। उसकी चिकिन शॉप के समीप झब्बू और संजू की भी चिकिन की दुकान है। आरोप है कि 30 नवंबर को उसकी दुकान पर आये करीब 30-40 लोगों ने धार्मिक नारे लाते हुए जबरन दुकान में घुसकर गाली गलौज की। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर धमकी दी। अन्य लोगों के आने पर धमकी देते हुए भाग गये थे। पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मंगलवार को काफी संख्या में मीट कारोबारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.