मीट की दुकानें बंद करने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, जून 27 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग व गंगनहर पटरी पर मीट की दुकानों बंद करने की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया गया। हिंदू रक्षा दल की विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मोदीनगर तहसील पहुंची और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। सपना अग्रवाल का कहना है कि पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। लंबी दूरी की कावंड़ आनी शुरू हो गई। इसलिए कांवड़ यात्रा मार्ग दिल्ली-मेरठ मार्ग व गंगनहर पटरी पर मीट की दुकानों को बंद किया जाए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्ञापन भी दिया। उपजिलाधिकारी ने जल्द पर निर्णय लेने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.