मीट एंड ग्रीट अभियानः 153 वाहन चालकों पर कार्रवाई
बिजनौर, सितम्बर 21 -- महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस ने 19 और 20 सितंबर को विशेष मीट एंड ग्रीट अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं और सुझाव जाने। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 153 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि 75 वाहनों में फाल्टी या अनियमित नंबर प्लेट पाई गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 26 वाहनों में अनधिकृत तरीके से बदलाव या मॉडिफिकेशन पाया गया। प्रेशर हॉर्न या हूटर का प्रयोग करने वाले 23 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा तीन नाबालिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.