फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- जिला मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में भाग लेकर लौट रहे साधन सहकारी समिति के सचिव को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के रौंदने से मौके पर ही सचिव की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं, चालक ट्रैक्टर छोडकर भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक पूर्व ब्लॉक प्रमुख डाॅ. रामपाल सिंह यादव के भांजे थे। थाना एका के गांव आजमपुर सिलौटा निवासी अहवरन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार साधन सहकारी समिति अतुर्रा पर सचिव के पद पर तैनात थे। बुधवार को जिला मुख्यालय पर विभागीय मीटिंग में शामिल होने के लिए दबरई गए थे। मीटिंग में शामिल होने के बाद बाइक से देर सायं लौट रहे थे। थाना जसराना क्षेत्र के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर पट्टी के पास पीछे से आ रहे सीमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.