बाराबंकी, मई 3 -- बाराबंकी, संवाददाता। अब बिजली मीटर स्मार्ट हो गए हैं लेकिन आम आदमी की मुसीबतें बढ़ गई हैं। लोगों की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिल अधिक आने लगा है। इससे बड़ी समस्या जमा धनराशि समाप्त होते ही बिना अलर्ट के ही बिजली कट जाती है। रुपये जमा करने पर भी लाइट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। गर्मी में यह समस्या मुसीबत बन गई है। जिससे लोगों में आक्रोश भी है। लोग गिना रहे तरह-तरह की समस्याएं: पॉवर कार्पोरेशन का जोर इस समय स्मार्ट मीटर लगाने पर है। नए कनेक्शनों पर इसे अनिवार्य कर दिया गया है। सेमी स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति बंद किये जाने के बाद से ही अब स्मार्ट मीटर लगवाना मजबूरी हो गई है। लेकिन इसके साथ ही उपभोक्ताओं ने इन मीटरों की कार्य क्षमता और होने वाली समस्याओं के कारण सवाल भी उठने लगे हैं। लोगों ने इस मीटर के लगने से ब...