रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेट्रोपोलिस सिटी के निवासियों ने बिजली मीटर के माध्यम से कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) एवं अन्य गैर-विद्युत शुल्कों की कथित अवैध वसूली, निवासियों को भयभीत किए जाने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निर्देशों के अनुसार मीटर के माध्यम से केवल बिजली उपभोग से संबंधित शुल्क ही वसूला जा सकता है। आदेश के अनुपालन में पूर्व में सीएएम शुल्क को बिजली बिल से अलग कर दिया गया था, लेकिन नई कार्यकारिणी समिति के गठन के बाद फिर से सीएएम एवं अन्य शुल्क मीटर के माध्यम से वसूले जाने लगे हैं। निवासियों का आरोप है कि बिना सूचना और उनक...