देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग की ओर से आरोपी महिला उपभोक्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता दीपक कुमार शैली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर को उपखंड अधिकारी जगपाल सिंह और लाइन स्टाफ के साथ नेहरू कॉलोनी स्थित एक परिसर की जांच की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत मीटर में सीधा जोड़ (लूप) लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर ही कनेक्शन कटवाकर मीटर को लूप सहित सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.