मीटर संख्या गलत बता दो दिन बाद बिल जमा करने को कहा
उन्नाव, मार्च 18 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र में दुआ गांव के रहने वाले राजन के सोमवार को हंगामे के बाद जेई ने आश्वासन दिया था कि मंगलवार को उसके अधिक आ रहे करीब 63 हजार रूपये के बिल में सुधार कर 2002 रुपये जमा करने होंगे। मंगलवार को जब राजन बिल जमा करने पावर हाउस पहुंचा तो विद्युत विभाग के अधिकारियों ने यह कहकर टरका दिया कि उसके बिजली मीटर की संख्या दूसरी है। जबकि रसीद पर दूसरी संख्या अंकित है। जिसे 2 दिन बाद ठीक कर बिल जमा कर दिया जाएगा। जिससे पीड़ित दोबारा उसी स्थिति में पहुंच गया है। राजन ने बताया कि जहां वह 8 महीने से परेशान है, वहां दो दिनों की बात है। अगर राहत मिली तो ठीक, वरना वह कुछ और कदम उठाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.