इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। शहर के मोहल्ला बैरुन टोला में बिजली मीटर शिफ्टिंग को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने लाइनमैन सत्यपाल उर्फ कल्लू की तहरीर के आधार पर वसीम और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, समय रहते पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी लाइनमैन और उसके साथियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.