शामली, मार्च 9 -- कांधला। सहारनपुर एंटी करप्शन टीम ने कांधला क्षेत्र के ढुढार गांव स्थित बिजलीघर पर लाइनमैन पद पर तैनात संविदा कर्मी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि लाइनमैन ने एक ग्रामीण से कनेक्शन एवं मीटर लगवाने के एवज रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन सहारनपुर में शिकायत दर्ज करा फोन पर हुई बातचीत का ओडियो भी उपलब्ध कराया गया था। विभाग की ओर से संविदा लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है। ढुढार गांव निवासी शिवम ने बताया उनके घर का बिजली बिल बकाया था जो कि उन्होंने जमा करा दिया था। वह अपने नाम से नया कनेक्शन और मीटर लगवाना चाहता था। इसके लिए बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन रामबीर सिंह निवासी गढ़ी रामकौर से मिला। आरोप है कि लाइनमैन ने कनेक्शन और मीटर लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगने को लेकर...