अयोध्या, मई 11 -- बीकापुर। बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डेहरियावां निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कर विभाग पर बिना मीटर लगाए उपभोक्ता से मीटर शुल्क वसूलने तथा बिना आवेदन के विद्युत संयोजन का स्थायी विच्छेदन करने का गंभीर आरोप लगाया है। डॉ. त्रिपाठी ने शिकायत में कहा है कि अयोध्या मंडल के खंड तृतीय मिल्कीपुर के उपखंड अधिकारी के पत्रांक संख्या 97 दिनांक 10 फरवरी 2023 से यह प्रमाणित होता है कि संयोजन संख्या 732203541581 पर कभी मीटर लगाया ही नहीं गया। इसके बावजूद विभाग ने मीटर शुल्क उपभोक्ता से वसूल लिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विभागीय अभिलेखों के अनुसार बिना किसी आवेदन के ही संबंधित विद्युत संयोजन का स्थायी विच्छेदन कर दिया गया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...