मीटर रीडर से मारपीट कर धमकाया
पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर निवासी मोहम्मद रिजवान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह बिजली मीटर की रीडिंग लेकर बिल देने का कार्य करता है। 6 मई को शाम पांच बजे वह विभागीय कार्य से मोहल्ला भूरे खां में गया था। जहां अनवर वेग, दानिश वेग ने मीटर की रीडिंग करते समय उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीटकी। उसको धक्का देकर गिरा दिया। आसपास के लोगों ने एकत्र होकर उसको किसी तरह बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट,सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.