मीटर रीडरों ने मंत्री से मिलकर सौंपा पत्रक
चंदौली, अक्टूबर 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मंगलवार सकलडीहा कस्बा के नागेपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। वहां लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मीटर रीडरों ने उनसे मिलकर आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने की मांग की। मीटर रीडरों का कहना है कि इससे उनका भविष्य और नौकरी सुरक्षित रहेगी। मीटर रीडरों ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में उनका रोजगार सुरक्षित नहीं है। उन्हें नौकरी जाने का डर सता रहा है। पूरे प्रदेश में करीब 60,000 मीटर रीडर हैं, जो घर-घर जाकर मीटर रीडिंग और बिलिंग का काम करते हैं। जिससे सरकार को राजस्व मिलता है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मीटर रीडरों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर आगामी 13 अक्तूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.