मीटर रीडरों को तीन महीने से नहीं मिला मानदेय
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मीटर रीडिंग वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर न्यूनतम वेतन और समय से वेतन भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के द्वितीय डिवीजन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत मीटर रीडिंग कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बर्दाश्त नही होगी रियायती बिजली सुविधा समाप्त करने की कोशिश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.