नई दिल्ली, मार्च 20 -- UP News: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर रीचार्ज किए जाने के बाद भी कनेक्शन बहाली में देरी पर नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन और सभी बिजली कंपनियों ने जवाब-तलब किया है। तय समय के भीतर कनेक्शन बहाल न होने को नियामक आयोग ने उपभोक्ताओं का मानसिक उत्पीड़न बताते हुए 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। यूपी में 78 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हैं, जिनमें से 70 लाख के मीटर प्रीपेड मोड में काम कर रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन ने 13 मार्च से स्मार्ट मीटरिंग लागू कर दी है, जिसके बाद नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट जा रहे हैं। नियम है कि रीचार्ज कराने के तुरंत बाद कनेक्शन खुद जुड़ जाना चाहिए, जबकि रीकनेक्ट होने की अधिकतम मियाद दो घंटे होनी चाहिए। हालांकि, 13 मार्च से कनेक्शन कटने के बाद तमाम उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज करव...