मुंगेर, मई 10 -- असरगंज,निसं.। प्रखंड के जोरारी पंचायत अंतर्गत भथेड़ी गांव में मीटर रिचार्ज नहीं होने से तीन दिनों से हर घर नल-जल का पानी सप्लाई बंद है। पानी बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल की भारी किल्लत हो गई है। यहां तक की गांव में एक भी सरकारी चापाकल चालू नहीं है। वार्ड नंबर 2 की सदस्य शहनाज बेगम ने बताया कि गांव के 140 घर के लोगों को पानी सप्लाई बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। हमलोगों को खेत के बोरिंग से पानी लाना पड़ रहा है। वार्ड सदस्य ने बताया कि बोरिंग बंद रहने की शिकायत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के अधिकारी से की गयी है। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग हो रहे परेशान -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.