गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर (खानपुर)। एंटी पावर थेफ्ट अभियान के तहत विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मीटर से बाईपास कनेक्शन कर बिजली चोरी करने वाले पकड़े गए है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा।जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे जेई प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव अपने लाइनमैन के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थे। इस दौरान ग्राम तरछा व सेमरा कोडरी क्षेत्र में जांच के दौरान जयप्रकाश सिंह पुत्र रामदेव सिंह, राजू पुत्र गया, ओमप्रकाश सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह, चंपा पत्नी रामनवाल तथा राधिका सिंह पत्नी नरेंद्र के घरों में मीटर के बाहर से बाईपास कनेक्शन कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।टीम ने मौके पर विद्युत चोरी पकड़े जाने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थान...