आरा, अप्रैल 30 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान के तहत जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 17 में बिजली विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो घरों में सीधे तौर पर बिजली चोरी पकड़ी है। इस मामले में विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए न केवल भारी जुर्माना वसूला है, बल्कि कनीय अभियंता मुकेश कुमार की ओर से स्थानीय थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- मीटर को बाईपास कर बिजली जला रहे धंधेबाजों पर केस, जुर्मानाबिजली चोरी की तकनीक बताया जाता है कि सुरेश यादव की ओर से पोल से आने वाले केबल के साथ एक अतिरिक्त तार को मीटर से पहले ही जोड़ दिया गया था। इस तरह मीटर को पूरी तरह बाईपास कर दिया गया था, जिससे वास्तविक खपत मीटर में दर्ज ही नहीं हो रही थी। इसे मामले में सुरेश यादव पर ...