रामपुर, मार्च 24 -- शहर के पहाड़ी गेट क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी की गई। स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शनों पर फोकस रहा, जहां बैलेंस नेगेटिव होने के बावजूद लोग बिना रिचार्ज बिजली चला रहे थे। ऐसे में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और चोरी के मामलों में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। यह अभियान बिजली चोरी रोकने, लाइन लॉस कम करने और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होने पर कनेक्शन ऑटोमैटिक कट जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे बाईपास या एक्स्ट्रा तार लगाकर चोरी करते हैं, जो गंभीर अपराध है। अभियान में विभागीय टीम ने दर्जनों उपभोक्ताओं के घर चेक किए गए। जिसमें 12 उपभोक्ता मीटर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.