प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रिचार्ज नहीं कराने वाले स्मार्टमीटर धारकों की बिजली मीटर से ही गुल हो रही है। बगैर रिचार्ज के मीटर बाईपास कर बिजली का उपभोग करने वाले 16 लोगों पर शनिवार को निगम के थाने में केस दर्ज हुआ। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि शनिवार को सदर, कुंडा, लालगंज व रानीगंज डिवीजन क्षेत्र के आसपास टीम ने 859 परिसरों में चेकिंग की। टीम ने बगैर रिचार्ज किए स्मार्टमीटर बाईपास कर बिजली उपभोग करते हुए साढ़े चार लाख रुपये के जुर्माने के साथ 16 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। निगम के थाने में शनिवार तक स्मार्टमीटर को बगैर रिचार्ज किए बाईपास कर बिजली का उपभोग करने वाले कुल 137 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शनिवार को 497 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.