प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ की ओर से रिचार्ज नहीं करने वाले स्मार्टमीटर धारकों की बिजली मीटर से ही गुल हो रही है। कई उपभोक्ता मीटर से बाईपास कर बिजली उपभोग कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि गुरुवार को सदर, कुंडा, लालगंज और रानीगंज डिवीजन क्षेत्र के आसपास 738 परिसर में चेकिंग हुई। मीटर से बाईपास कर बिजली उपभोग करते पकड़े गए छह लोगों पर निगम के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। निगम की कार्रवाई के बाद गुरुवार को एक दिन में नॉट पेमेंट के करीब 357 उपभोक्ताओं ने स्मार्टमीटर रिचार्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.