प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़। सदर, कुंडा, लालगंज और रानीगंज डिवीजन में शनिवार को 947 परिसर में बिजली निगम की टीम ने चेकिंग की। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि इस दौरान स्मार्ट मीटर से बाईपास कर बिजली उपभोग करते पकड़े गए छह लाख रुपये के आठ बकायेदारों के खिलाफ निगम के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। नॉट पेमेंट के 429 उपभोक्ताओं ने शनिवार को स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...