सीवान, जनवरी 6 -- सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के रघुनाथपुर थाने के पंजवार गांव में बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक महिला समेत दो लोगों के आवासीय परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। स्थानीय जेई ने दोनों पर 67 हजार नौ सौ 20 रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में रघुनाथपुर जेई अमित मौर्य ने बताया कि विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार के निर्देश पर बिजली चोरी की जांच की जा रही है। पहली छापेमारी एक महिला के घर में की गई। परिसर में जांच के दौरान मीटर बाइपास कर बिजली चोरी पाई गई। इस मामले में करीब 25,506 रुपये की बकाया राशि व 8,689 रुपये जुर्माना सहित कुल 34,195 रुपये की क्षति आंकी गई। वहीं दूसरे मामले में मीटर बाइपास कर बिजली चोरी की पुष्टि हुई। बिजली कंपनी ने 33,725 रुपये का जुर्म...