बिहारशरीफ, मई 15 -- मीटर बाइपास कर बिजली चोरी, 8 लोगों पर एफआईआर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग द्वारा मटोखर और करियोह गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया है। मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते आठ लोगों को पकड़ा गया है। बिजली विभाग के जेई अमित कुमार द्वारा बिजली चोरी करने वालों पर जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाने में एफआईआर करायी गयी है। उन्होंने बताया कि मटोखर के रिंकु यादव पर 37,706 रुपया, रामाशीष यादव पर 26,646 रुपया व अशोक महतो पर 35,226 रुपया तथा करियोह के योगेन्द्र यादव पर 30,826 रुपया व शैलेश यादव पर 22,896 रुपया का जुर्माना लगाया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...