मीटर बदलने को लेकर हंगामा, विद्युत टीम को खदेड़ा
फिरोजाबाद, जून 17 -- विद्युत मीटर बदलने को लेकर बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में हंगामा हो गया। आक्रोशित भीड़ ने मीटर बदलने आए विद्युत कर्मचारियों को दूर तक खदेड़ दिया। हंगामें की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। मामले को लेकर काफी देर तक क्षेत्र में बवाल होता रहा। जब इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों से जानकारी ली तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। मामला हनुमानगढ़, दुर्गानगर, चौबेजी का बाग, चतुर्वेदी कंपाउंड के अलावा हनुमानगंज क्षेत्र का है। दोपहर के समय कुछ विद्युत कर्मचारी घरों पर मीटर बदलने का कार्य करने लगे। जब लोगों ने इसका कारण पूछा तो विद्युत कर्मचारी उपभोक्ताओं को संतुष्ट नहीं कर सके। शंका जाहिर होने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। अधिशासी अभियंता शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.