झांसी, मई 15 -- झांसी। बिजली के प्री पेड मीटर भले ही पोस्ट पेड कर दिए हों पर उनकी गति पर लगाम नहीं लगी है। यह बात मोर्चा पदाधिकारियों ने डीएम आफिस पहुंचकर मुख्यमंत्री के ज्ञापन में कही। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि बुंदेलखंड में विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगवा दिए गए है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की रीडिंग गलत आने के कारण उसका व्यापक विरोध हुआ। इसके बाद प्रदेश सरकार ने प्रीपेड का सिस्टम समाप्त कर पोस्ट पेड कर दिया।बताया कि मीटर गलत रीडिंग दे रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर जबरन लगाने का विरोध अभी भी तेज भाग रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गृह स्वामियों की इच्छा के विपरीत प्रीपेट मीटर लगाया है। कहा कि ज्यादा रीडिंग ...