मीटर को पोस्टपेड करवाने 400 से अधिक लोग दफ्तरों पर पहुंचे
लखनऊ, मई 8 -- प्रदेश में स्मार्ट बिजली के मीटर अब पोस्टपेड मोड में संचालित किए जाने के सरकार के फैसले के बाद काफी संख्या में बिजली उपभोक्ता अपने मीटर को पोस्टपेड में करवाने के लिए बिजली के दफ्तरों पर पहुंचने लगे हैं। हालांकि उन्हें समझाया गया कि मीटरों का यह परिवर्तन आरएमएस कोड के माध्यम से मुख्यालय स्तर से किया जाएगा। उन्हें एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, उनके लिए विशेष अभियान चलाकर नंबर अपडेट कराए जाएंगे। लेसा के लखनऊ सेंट्रल, गोमती नगर, जानकीपुर और अमौसी जोन में स्थित कार्यालयों में सुबह से ही उपभोक्ता पोस्टपेड मीटर करवाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचने लगे थे। अपराह्न तीन बजे तक 378 उपभोक्ताओं ने इस संबंध में प्रार्थना पत्र जमा कर दिया था। शाम पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.