लखनऊ, अप्रैल 28 -- स्मार्ट मीटर को लेकर उठे बवाल के बीच अब मीटर लगाने वाली कंपनियों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मंगलवार को मीटर कंपनियों की बैंक गारंटी कम किए जाने पर सवाल उठाया है। परिषद ने ऊर्जा मंत्री से पूछा है कि वह बताएं कि परफॉर्मेंस बैंक गारंटी 10 प्रतिशत से घटा कर 3 प्रतिशत क्यों की गई?उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि घरों में पुराने मीटर बदल कर उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आई रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) पर तमाम सवाल हैं। इनका जवाब सरकार को सार्वजनिक तौर पर देना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को इत्मिनान हो सके कि इस योजना में घोटाला नहीं हो रहा है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है। अवधेश ने सिलसिलेवार छह सवाल ऊर्जा मंत्री से पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.