मेरठ, अप्रैल 29 -- मोहनपुरी इलाके में स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर परिसर में फेंकने के मामले में सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल प्रथम सौरभ मंगला ने बताया कि जेई मोहनपुरी की ओर से सिविल लाइन थाने पर तहरीर दी गई थी। जिसमें रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इसके अलावा पूरे मामले की जानकारी विजिलेंस को भी दे दी है। विजीलेंस टीम पुलिस फोर्स के साथ जांच करेगी और जहां सीधे तार जोड़कर बिजली चलाने का मामला पकड़ा गया तो चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि मोहनपुरी बिजलीघर के जूनियर इंजीनियर की ओर से अज्ञात महिलाओं द्वारा मीटर उखाड़कर लाने संबंधी तहरीर दी थी। यह भी पढ़ें- महिला उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाने की उठाई मांग इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शु...