देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार को पुलिस प्रशासन व खाद्य एवं औषधि विभाग के सहयोग से संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित मीट, मछली एवं चिकन की दुकानों के विरुद्ध विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।अभियान के दौरान कई दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ व्यापारी बिना आवश्यक लाइसेंस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के दुकान संचालित करते हुए पाए गए। साथ ही कई स्थानों पर दुकानों का खुले में संचालन एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी भी पाई गई। नगर पालिका की टीम द्वारा ऐसे व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.