नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- गायक मीका सिंह ने दलेर मेहंदी और सुबोध उनियाल के विवाद पर एक प्रेस काॅन्फ्रेंस की। आज हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "मैं पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री, पंजाब के लोगों और दलेर पाजी के सभी फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने उस वीडियो को देखने के बाद बहुत सपोर्ट दिखाया, जिसमें पाजी को डांटा गया था। दलेर पाजी से किसी ने उस तरह से बात की, ये देखकर बहुत बुरा लगा.क्योंकि आजकल किसी को सबके सामने डांटना-चाहे स्कूल हो या कॉलेज-खराब माना जाता है। यहां तक कि मेरे 23 साल के संघर्ष के दौरान भी मुझे कभी किसी ने इस तरह नहीं डांटा। बस बचपन में एक बार शादी में मेहमानों के आने से पहले खाना खा लेने पर मुझे डांट पड़ी थी, जो कि मेरी ही गलती थी।"'मैंने पाजी को फोन किया, तो वे भावुक होकर रो पड़े' - मीका सिंह मी...