नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद सिंगर मीका सिंह अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही मीका ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। मीका ने कहा, 'अगर आपने कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते देख लिया, तो मैं गाना छोड़ दूंगा।' मीका के इस बयान के बाद दलेर मेहंदी के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है? आइए आपको बताते हैं।सगे भाई हैं दलेर मेहंदी और मीका सिंह आपको बता दें कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री के साथी नहीं, बल्कि सगे भाई हैं। दलेर मेहंदी उम्र में मीका सिंह से करीब 10 साल बड़े हैं। दलेर मेहंदी का...